Chapter 6 - Software

MCQ Q1-2

01. VBA प्रोग्रामिंग निम्नलिखित में से किस अनुप्रयोग (Application) में किया जा सकता है?

A) माइक्रोसॉफ्ट पॉवरपॉइंट
B) नोटपैड
C) माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल
D) माइक्रोसॉफ्ट वर्ड
✔ VBA का पूरा नाम 'विजुअल बेसिक फॉर एप्लीकेशन' है। यह एक प्रोग्रामिंग भाषा है जिसका उपयोग मुख्य रूप से माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल में कार्यों को ऑटोमेट (स्वचालित) करने और जटिल गणनाओं के लिए किया जाता है।

02. मल्टीप्रोग्रामिंग सिस्टम —

A) इसको एकल प्रोग्रामिंग सिस्टम की अपेक्षा सरलतापूर्वक विकसित किया जा सकता है।
B) प्रत्येक काम को अधिक तेजी से निष्पादन (Execution) करता है।
C) समान समय काल
D) इसमें केवल एक बड़ा मेनफ्रेम कंप्यूटर का प्रयोग किया जाता है।
✔ मल्टीप्रोग्रामिंग का अर्थ है एक ही समय में कंप्यूटर की मेमोरी में एक से अधिक प्रोग्राम रखना। इससे प्रोसेसर का खाली समय कम हो जाता है और वह अलग-अलग कार्यों को बहुत तेजी से पूरा कर पाता है।

03. निम्नांकित में कौन-सा एक एप्लीकेशन प्रोग्राम नहीं है?

A) एम एस वर्ड
B) ओरेकल
C) कम्पाइलर
D) एडोब फोटोशॉप
✔ एम एस वर्ड, ओरेकल और फोटोशॉप ऐसे सॉफ्टवेयर हैं जो यूजर के खास काम (जैसे टाइपिंग या फोटो एडिटिंग) के लिए बने हैं, इसलिए ये 'एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर' हैं। जबकि 'कम्पाइलर' एक सिस्टम सॉफ्टवेयर है जो प्रोग्रामिंग भाषा को मशीन भाषा में बदलता है।

04. एक एल्गोरिथ्म है—

A) कंप्यूटर लैंग्वेज
B) वर्ड प्रोसेसर
C) स्प्रेड शीट
D) एक समस्या को हल करने की चरणबद्ध प्रक्रिया
✔ किसी भी काम को पूरा करने या किसी समस्या को सुलझाने के लिए जो स्टेप-बाय-स्टेप (एक के बाद एक) तरीका अपनाया जाता है, उसे ही एल्गोरिथ्म कहते हैं।

05. निर्देशों का समूह जो एक कंप्यूटर को निर्देश देता है, कहा जाता है—

A) Storage
B) Memory
C) Logic
D) Programme
✔ कंप्यूटर अपने आप कुछ नहीं जानता। उसे काम समझाने के लिए लिखे गए निर्देशों के समूह को 'प्रोग्राम' (Programme) कहते हैं।

06. कंप्यूटर सिस्टम को नियंत्रित करने वाले प्रोग्राम का नाम क्या है?

A) हार्डवेयर
B) की-बोर्ड
C) सॉफ्टवेयर
D) माउस
✔ हार्डवेयर कंप्यूटर के भौतिक भाग हैं, लेकिन उन्हें चलाने और पूरे सिस्टम पर नियंत्रण रखने का काम 'सॉफ्टवेयर' करता है।

07. बैंकर एल्गोरिथ्म का उपयोग किया जाता है —

A) डेडलॉक दूर करने के लिए
B) डेडलॉक पहचान के लिए
C) डेडलॉक रोकने के लिए
D) डेडलॉक हल करने के लिए
✔ ऑपरेटिंग सिस्टम में 'डेडलॉक' वह स्थिति है जब दो काम एक-दूसरे के कारण रुक जाते हैं। बैंकर एल्गोरिथ्म का उपयोग इस स्थिति को आने से पहले ही 'रोकने' (Avoidance) के लिए किया जाता है।

08. ऑपरेटिंग सिस्टम, एडिटर्स और डीबगर्स आते हैं—

A) सिस्टम सॉफ्टवेयर के अंतर्गत
B) एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर के अंतर्गत
C) यूटिलिटिज के अंतर्गत
D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
✔ जो सॉफ्टवेयर कंप्यूटर को चलाने, प्रबंधित करने और उसे काम के लायक बनाए रखने में मदद करते हैं, उन्हें 'सिस्टम सॉफ्टवेयर' कहा जाता है।

09. डाटाबेस को परिभाषित करने के लिए किस तरह का ग्राफिकल मॉडल उपयोग किया जाता है?

A) ई-आर डायग्राम
B) फ्लोचार्ट
C) प्रोग्रामिंग मॉडल
D) इनमें से कोई नहीं
✔ डाटाबेस के भीतर अलग-अलग डेटा के बीच क्या संबंध है, इसे चित्र के माध्यम से दिखाने के लिए 'ई-आर (Entity-Relationship) डायग्राम' का प्रयोग किया जाता है।

10. गूगल के सर्च इंजन द्वारा किस एल्गोरिथ्म का उपयोग किया जाता है?

A) ली एल्गोरिथ्म
B) हीप सॉर्ट
C) पेज रैंक
D) इनऑर्डर ट्रेवर्सल
✔ जब आप गूगल पर कुछ सर्च करते हैं, तो कौन सी वेबसाइट सबसे ऊपर दिखेगी, इसका फैसला 'पेज रैंक' एल्गोरिथ्म करता है।

11. ईमेल में BC शब्द का अर्थ है —

A) प्राप्तकर्ता को पता होता है कि यह संदेश अन्य किन-किन को भेजा गया है।
B) प्राप्तकर्ता को नहीं पता होता है कि यह संदेश किन-किन को भेजा गया है।
C) क्राइस्ट को पहले
D) उपरोक्त में से कोई भी नहीं
✔ BC का अर्थ 'ब्लाइंड कार्बन कॉपी' (Blind Carbon Copy) है। इसमें जिसे ईमेल भेजा जाता है, उसे यह नहीं दिखता कि उसके अलावा यह ईमेल और किसे भेजा गया है।

12. किस प्रकार का सॉफ्टवेयर उपयोगकर्ताओं के लिए प्रोग्राम को अनुकूलित करने के लिए डिजाइन किया गया है?

A) फ्रीवेयर
B) ओपन-सोर्स सॉफ्टवेयर
C) शेयरवेयर
D) मेक्रोज
✔ फ्रीवेयर वे सॉफ्टवेयर होते हैं जो यूजर को बिना किसी शुल्क (फ्री) के उपलब्ध कराए जाते हैं ताकि वे अपनी जरूरत के अनुसार उनका उपयोग कर सकें।

13. किसी भी प्रकार का कोई भी कंप्यूटर ________ के द्वारा नियंत्रित होता है।

A) यूजर
B) प्रोग्राम्ड इंस्ट्रक्शन्स
C) बूटिंग
D) हार्डवेयर
✔ कंप्यूटर एक मशीन है जो केवल दिए गए 'प्रोग्राम्ड इंस्ट्रक्शन्स' (पहले से लिखे गए निर्देशों) का पालन करती है। इन्हीं निर्देशों के आधार पर वह सारा काम नियंत्रित करता है।

14. उस प्रोग्राम का नाम क्या है जो कंप्यूटर सिस्टम को नियंत्रित करता है?

A) हार्डवेयर
B) सॉफ्टवेयर
C) कीबोर्ड
D) माउस
✔ सॉफ्टवेयर निर्देशों का वह समूह है जो कंप्यूटर के हार्डवेयर को बताता है कि उसे क्या और कैसे काम करना है। यह पूरे सिस्टम के संचालन को नियंत्रित करता है।

15. एम्बेडेड सॉफ्टवेयर का उपयोग ....... में किया जाता है।

A) ऑनलाइन रेलवे सूचना प्रणाली
B) मोबाइल फोन
C) ई-लर्निंग सॉफ्टवेयर
D) वेबसाइट
✔ एम्बेडेड सॉफ्टवेयर खास तौर पर किसी विशेष मशीन या उपकरण (जैसे मोबाइल, वॉशिंग मशीन, ए.सी.) को चलाने के लिए उसके अंदर ही फिट किया जाता है।

16. निम्नलिखित कथनों में से सही अथवा गलत का चयन कीजिए —
(a) Ubuntu एक एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर है।
(b) यदि हार्डवेयर कंप्यूटर का हृदय है, तो सॉफ्टवेयर कंप्यूटर की आत्मा है।
(c) ऑपरेटिंग सिस्टम, सिस्टम प्रोग्राम्स का वह संग्रह होता है, जो यूजर को एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर रन करने की अनुमति प्रदान करता है।

A) (a) — गलत; (b) — सही; (c) — सही
B) (a) — सही; (b) — सही; (c) — सही
C) (a) — गलत; (b) — सही; (c) — गलत
D) (a) — गलत; (b) — गलत; (c) — गलत
✔ Ubuntu एक ऑपरेटिंग सिस्टम (सिस्टम सॉफ्टवेयर) है, न कि एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर। बाकी दोनों बातें सही हैं कि सॉफ्टवेयर कंप्यूटर की आत्मा है और ऑपरेटिंग सिस्टम दूसरे एप्स को चलाने में मदद करता है।

17. निम्नलिखित में से किस सॉफ्टवेयर को Apple द्वारा बनाया गया है?

A) iOS
B) Microsoft Word
C) Tally
D) Microsoft PowerPoint
✔ iOS का पूरा नाम 'आई-फोन ऑपरेटिंग सिस्टम' है, जिसे विशेष रूप से Apple कंपनी ने अपने मोबाइल और टैबलेट के लिए बनाया है।

18. निम्नलिखित में से कौन-सा सॉफ्टवेयर एक ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर है?

A) Open Office
B) Windows
C) Corel Draw
D) Microsoft Office
✔ ओपन सोर्स का मतलब है ऐसा सॉफ्टवेयर जिसे कोई भी मुफ्त में इस्तेमाल कर सकता है और उसके कोड को बदल भी सकता है। विंडोज और एम.एस. ऑफिस के लिए पैसे चुकाने पड़ते हैं।

19. निम्नलिखित में से कौन-सा सॉफ्टवेयर एक प्रकार का सिस्टम सॉफ्टवेयर नहीं है?

A) डिवाइस ड्राइवर
B) यूटिलिटी सॉफ्टवेयर
C) एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर
D) ऑपरेटिंग सिस्टम
✔ सॉफ्टवेयर दो मुख्य तरह के होते हैं। सिस्टम सॉफ्टवेयर कंप्यूटर को चलाने में मदद करते हैं, जबकि एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर (जैसे व्हाट्सएप या फोटोशॉप) यूजर के खास काम पूरे करने के लिए होते हैं।

20. सॉफ्टवेयर कितने प्रकार के होते हैं?

A) 02
B) 03
C) 05
D) इनमें से कोई नहीं
✔ मुख्य रूप से सॉफ्टवेयर दो प्रकार के होते हैं: 1. सिस्टम सॉफ्टवेयर और 2. एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर।

21. जब किसी बंद कंप्यूटर को स्टार्ट बटन दबाकर चालू किया जाता है तब उसे कहते हैं —

A) कोल्ड बूट
B) वार्म बूट
C) साइलेंट बूट
D) इनमें से कोई नहीं
✔ पूरी तरह से बंद कंप्यूटर को पहली बार चालू करना 'कोल्ड बूटिंग' कहलाता है।

22. जब पहले से चल रहे कंप्यूटर के पावर सप्लाई को बंद किए बिना पुनः स्टार्ट करने की प्रक्रिया कहलाती है —

A) कोल्ड बूट
B) वार्म बूट
C) साइलेंट बूट
D) इनमें से कोई नहीं
✔ चलते हुए कंप्यूटर को फिर से चालू (Restart) करना 'वार्म बूटिंग' कहलाता है।

23. इंटरफेस कितने प्रकार के होते हैं?

A) कमांड लाइन इंटरफेस
B) ग्राफिकल यूजर इंटरफेस
C) (A) और (B) दोनों
D) केवल (A)
✔ इंटरफेस दो तरह के होते हैं: एक जिसमें लिखकर काम होता है (CUI) और दूसरा जिसमें माउस और चित्रों से काम होता है (GUI)।

24. कम्पाइलर निम्नलिखित में से किस एरर को नहीं पहचान सकता?

A) लॉजिकल एरर
B) सिन्टेक्स एरर
C) डेबिटिंग एरर
D) इनमें से कोई नहीं
✔ कम्पाइलर लिखने की गलतियाँ (Syntax) तो पकड़ लेता है, लेकिन अगर आपने हिसाब-किताब लगाने के फॉर्मूले में ही गलती कर दी है (Logic), तो वह उसे नहीं पहचान पाता।

25. किसी सॉफ्टवेयर को द्वितीयक मेमोरी से हार्ड डिस्क में कॉपी करके प्रोग्राम को उपयोग के लिए तैयार करना कहलाता है —

A) कॉपी
B) इंस्टाल
C) डाउनलोड
D) अपलोड
✔ किसी भी प्रोग्राम को कंप्यूटर में चलाने लायक बनाने की प्रक्रिया को 'इंस्टालेशन' कहा जाता है।

26. निम्नलिखित में कौन-सा डेस्कटॉप पब्लिशिंग सॉफ्टवेयर नहीं है?

A) एम.एस. पब्लिशर
B) पेजमेकर
C) कोरल ड्रा
D) एम.एस. एक्सेल
✔ एक्सेल एक स्प्रेडशीट प्रोग्राम है जिसका उपयोग हिसाब-किताब के लिए होता है, जबकि बाकी तीनों का उपयोग डिजाइनिंग और छपाई (पब्लिशिंग) के लिए किया जाता है।

27. निम्नलिखित में कौन-सा यूटिलिटी सॉफ्टवेयर नहीं है?

A) डिस्क क्लीनअप
B) डिस्क फ्रेगमेंटेशन
C) डिस्क फॉर्मेटिंग
D) डिस्क रिजिंग
✔ यूटिलिटी सॉफ्टवेयर कंप्यूटर की मरम्मत और सुरक्षा का काम करते हैं। 'डिस्क रिजिंग' जैसा कोई मानक यूटिलिटी टूल नहीं होता।

28. निम्नलिखित में कौन-सा माइक्रोसॉफ्ट विंडो का डेटाबेस मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर है?

A) एम.एस.एक्सल
B) एम.एस.एक्सेस
C) एम.एस.आउटलुक
D) एम.एस.शेयर
✔ माइक्रोसॉफ्ट एक्सेस (MS Access) का उपयोग बहुत सारा डाटा व्यवस्थित तरीके से जमा करने और मैनेज करने के लिए किया जाता है।

29. निम्नलिखित में से कौन-सा डिवाइस एप्लीकेशन लेयर्स को संचालित करता है?

A) होस्ट्स
B) गेटवेज
C) राउटर्स
D) ब्रिजस
✔ होस्ट्स वे सिस्टम या डिवाइस होते हैं जो सीधे तौर पर अलग-अलग एप्लीकेशन (जैसे ब्राउज़र, ईमेल) को चलाते और संभालते हैं।

30. अपाचे कैसेंड्रा ओपन सोर्स एक ....... सिस्टम है —

A) डेटाबेस
B) ऑपरेटिंग
C) एप्लीकेशन
D) यूटिलिटी
✔ अपाचे कैसेंड्रा एक बहुत ही शक्तिशाली ओपन सोर्स डेटाबेस सॉफ्टवेयर है जो बड़े डेटा को संभालने के काम आता है।

31. ऐसा सॉफ्टवेयर जो उपयोग के लिए मुफ्त में उपलब्ध होता है परंतु निश्चित अवधि के बाद शुल्क चुकाना होता है —

A) फर्मवेयर
B) फ्रीवेयर
C) शेयरवेयर
D) ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर
✔ शेयरवेयर वह सॉफ्टवेयर है जो कुछ दिनों के लिए ट्रायल के तौर पर मुफ्त मिलता है, फिर उसे इस्तेमाल करने के लिए पैसे देने पड़ते हैं।

32. ऐसा सॉफ्टवेयर जो उपयोग के लिए निःशुल्क उपलब्ध होता है परंतु सॉफ्टवेयर का मालिकाना हक कंपनी के पास होता है और यूजर सोर्स कोड में बदलाव नहीं कर सकता वह है —

A) फर्मवेयर
B) फ्रीवेयर
C) शेयरवेयर
D) ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर
✔ फ्रीवेयर पूरी तरह मुफ्त होता है, लेकिन आप इसे बदल नहीं सकते क्योंकि इसका सारा अधिकार बनाने वाली कंपनी के पास ही रहता है।

33. सोर्स कोड के साथ ....... एक प्रकार का सॉफ्टवेयर है जिसका कोई भी निरीक्षण, संशोधन और विस्तार कर सकता है। यह सॉफ्टवेयर मुफ्त में उपलब्ध है।

A) फर्मवेयर
B) फ्रीवेयर
C) शेयरवेयर
D) ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर
✔ ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसका 'सोर्स कोड' सबके लिए खुला रहता है। इसे कोई भी अपनी जरूरत के हिसाब से सुधार सकता है या बढ़ा सकता है।

Popular posts from this blog

Chapter 1- Computer General Introduction

Chapter 3 - Input And Output Devices

San All