Chapter 10 - Computer Network

MCQ Q1-2

01. दो उपकरणों के बीच समर्पित लिंक संबंध प्रदान करते हैं -

A) प्राइमरी
B) सेकेंडरी
C) मल्टीप्वाइंट
D) पॉइंट-टू-पॉइंट
✔ जब दो कंप्यूटर या डिवाइस सीधे एक-दूसरे से एक खास तार या लिंक के जरिए जुड़े होते हैं, तो उसे 'पॉइंट-टू-पॉइंट' कनेक्शन कहते हैं। इसमें डेटा सिर्फ उन दो डिवाइस के बीच ही भेजा जाता है।

02. कंप्यूटर के व्यापारिक सौदे संबंधित है—

A) सॉफ्टवेयर से
B) ई-मेल से
C) ई-कॉमर्स से
D) इनमें से कोई नहीं
✔ इंटरनेट का उपयोग करके जब हम ऑनलाइन सामान खरीदते या बेचते हैं (जैसे Amazon या Flipkart), तो उसे 'ई-कॉमर्स' कहा जाता है।

03. टेलीफोन में निम्नलिखित में से किस संचार टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाता है?

A) एनालॉग सिग्नल्स
B) डिजिटल सिग्नल्स
C) इलेक्ट्रिकल सिग्नल्स
D) उपरोक्त में कोई नहीं
✔ पुराने टेलीफोन में केवल एनालॉग सिग्नल होते थे, लेकिन आज की तकनीक में एनालॉग और डिजिटल दोनों का उपयोग होता है, इसलिए परीक्षा में इस प्रश्न को हटा दिया गया था।

04. निम्नलिखित में से क्या डिवाइस नेटवर्क से शेयर (एक साथ उपयोग) नहीं किया जा सकता है?

A) सी.डी. ड्राइव
B) प्रिंटर
C) माउस
D) हार्ड डिस्क
✔ नेटवर्क पर आप प्रिंटर या फाइल (हार्ड डिस्क) को तो कई लोगों के साथ शेयर कर सकते हैं, लेकिन 'माउस' एक ऐसी व्यक्तिगत चीज है जिसे एक समय में केवल एक ही कंप्यूटर पर चलाया जा सकता है।

05. कंप्यूटर नेटवर्क में यह (इनपुट/आउटपुट डिवाइस) एक साझा आम संसाधन है —

A) कीबोर्ड
B) स्पीकर
C) प्रिंटर
D) इनमें से कोई नहीं
✔ किसी ऑफिस में एक ही प्रिंटर को नेटवर्क से जोड़कर कई कंप्यूटरों द्वारा इस्तेमाल किया जा सकता है, इसलिए इसे 'साझा संसाधन' (Shared Resource) कहते हैं।

06. कौन-सा नेटवर्क कंप्यूटरों को बड़े भौगोलिक क्षेत्र में जोड़ता है?

A) BAN
B) MAN
C) WAN
D) LAN
✔ WAN (Wide Area Network) पूरी दुनिया या देशों को आपस में जोड़ता है। इंटरनेट इसका सबसे अच्छा उदाहरण है।

07. .......राज्यों, देशों या पूरे विश्व में फैला हुआ संचार प्रणाली है—

A) MAN
B) WAN
C) LAN
D) इनमें से कोई नहीं
✔ WAN का दायरा सबसे बड़ा होता है। यह समुद्र के नीचे बिछी केबल्स के जरिए अलग-अलग देशों को जोड़ता है।

08. किसी स्कूल बिल्डिंग की नेटवर्किंग के लिए आप किस प्रकार के नेटवर्क का सुझाव देंगे?

A) WAN
B) LAN
C) MAN
D) PAN
✔ LAN (Local Area Network) का उपयोग कम दूरी (जैसे एक बिल्डिंग या कैंपस) के कंप्यूटरों को जोड़ने के लिए किया जाता है। इसकी रेंज लगभग 100 से 500 मीटर होती है।

09. एक एकल इमारत में किस प्रकार की नेटवर्किंग उपयुक्त होगी?

A) WAN अथवा MAN
B) MAN
C) LAN
D) WAN
✔ छोटी जगहों या एक ही बिल्डिंग के लिए हमेशा LAN ही सबसे अच्छा और सस्ता विकल्प होता है।

10. निम्नलिखित में से कौन-सा एक छोटा सिंगल साइट नेटवर्क है?

A) LAN
B) DSL
C) RAM
D) USB
✔ LAN एक ही जगह (साइट) पर सीमित नेटवर्क होता है।

11. लोकल एरिया नेटवर्क (LAN) से जुड़े कंप्यूटर—

A) तेज चल सकते हैं।
B) ऑनलाइन जा सकते हैं।
C) इनफार्मेशन और/या पेरिफेरल उपकरण शेयर कर सकते हैं।
D) इनमें से कोई नहीं
✔ LAN का मुख्य काम ही यह है कि कंप्यूटर आपस में जानकारी और प्रिंटर जैसे उपकरणों को आपस में बाँट (Share) सकें।

12. इंटरनेट ——— एजेंसी का मुख्य प्रोजेक्ट है —

A) ARPA
B) NSF
C) NSA
D) NASA
✔ इंटरनेट की शुरुआत अमेरिका की 'ARPA' (Advanced Research Project Agency) ने 1969 में की थी।

13. पहला नेटवर्क कौन-सा था?

A) CSNET
B) NSNET
C) ARPANET
D) ANSNET
✔ दुनिया का सबसे पहला नेटवर्क 'ARPANET' था, जिसे अमेरिकी रक्षा विभाग के लिए बनाया गया था।

14. निम्न में से कौन-सा सिग्नल भेजने का माध्यम नहीं है?

A) टेलीफोन लाइन
B) द्विअक्षीय केबल
C) मॉडेम
D) सेटेलाइट सिस्टम
✔ केबल, टेलीफोन लाइन और सैटेलाइट तो 'रास्ते' (माध्यम) हैं, लेकिन मॉडेम एक 'मशीन' है जो सिग्नल को बदलने का काम करती है, खुद रास्ता नहीं है।

15. ...... एक ऐसा डिवाइस है जो डिजिटल कंप्यूटर सिग्नल को फोन लाइनों पर गमन करने वाले एनालॉग सिग्नल में बदल देता है?

A) मॉडेम
B) राऊटर
C) मोड्यूलेटर
D) कोडेक
✔ मॉडेम (Modem) का काम डिजिटल जानकारी को एनालॉग में बदलना और वापस डिजिटल में बदलना है ताकि डेटा फोन लाइन पर चल सके।

16. ऐसी युक्ति जो आंकड़ों को आवेगों में परिवर्तित करती है तथा उन्हें टर्मिनल से कंप्यूटर को और कंप्यूटर से टर्मिनल को टेलीफोन लाइन पर सम्प्रेषित करती है, वह है—

A) चुम्बकीय डिस्क
B) माइक्रो कंप्यूटर
C) सी. डी. रोम
D) मॉडेम
✔ यह प्रक्रिया मॉडेम द्वारा की जाती है ताकि कंप्यूटर का डेटा टेलीफोन लाइन के जरिए भेजा जा सके।

17. प्रकाश तंतु (Optical Fibre) जिस सिद्धांत पर कार्य करता है, वह है—

A) पूर्ण आंतरिक परावर्तन
B) अपवर्तन
C) प्रकीर्णन
D) व्यतिकरण
✔ ऑप्टिकल फाइबर कांच या प्लास्टिक की पतली नली होती है, जिसमें डेटा 'प्रकाश' (Light) के रूप में 'Total Internal Reflection' के सिद्धांत पर बहुत तेजी से चलता है।

18. निम्नांकित में कौन-सा लोकल एरिया नेटवर्क टोपोलॉजी है?

A) वैन
B) मैन
C) बस
D) इनमें से कोई नहीं
✔ 'बस टोपोलॉजी' में एक ही तार से सारे कंप्यूटर जुड़े होते हैं। यह LAN बनाने का एक आसान तरीका है।

19. किसी कंप्यूटर नेटवर्क में, ............ टोपोलॉजी डेटा भेजने या प्राप्त करने के लिए सिंगल शेयर्ड मीडियम का उपयोग करते हैं।

A) ट्री (Tree)
B) स्टार (Star)
C) बस (Bus)
D) मेश (Mesh)
✔ बस टोपोलॉजी में एक ही मुख्य तार (सिंगल मीडियम) होता है जिसे सभी कंप्यूटर साझा करते हैं।

20. डिजिटल डेटा को टेलीफोन नेटवर्क पर प्रेषित करने के लिये प्रयुक्त प्रौद्योगिकी है —

A) ब्लूटूथ
B) ए.एस.एल.
C) राउटर
D) डी.एस.एल.
✔ ASL (Asymmetric Digital Subscriber Line) का उपयोग टेलीफोन के तांबे वाले तारों से डिजिटल डेटा भेजने के लिए किया जाता है।

21. सर्वर ऐसे कंप्यूटर होते हैं जो ....... से जुड़े अन्य कंप्यूटरों को संसाधन प्रदान करते हैं।

A) क्लाइंट
B) मेनफ्रेम
C) सुपर कंप्यूटर
D) नेटवर्क
✔ नेटवर्क में एक मुख्य कंप्यूटर होता है (सर्वर) जो बाकी छोटे कंप्यूटरों (क्लाइंट) को जानकारी और फाइलें देता है।

22. निम्न में से किस टोपोलॉजी का सबसे ज्यादा भरोसा होता है?

A) रिंग
B) मेश
C) बस
D) स्टार
✔ मेश टोपोलॉजी सबसे सुरक्षित है क्योंकि इसमें हर कंप्यूटर दूसरे कंप्यूटर से अलग तार से जुड़ा होता है। एक तार टूटने पर भी नेटवर्क बंद नहीं होता।

23. सही जोड़ी मिलाइए:

1. LAN — (B) लोकल एरिया नेटवर्क
2. PAN — (G) पर्सनल एरिया नेटवर्क
3. MAN — (A) मेट्रोपोलिटन एरिया नेटवर्क
4. WAN — (E) वाइड एरिया नेटवर्क
✔ यह नेटवर्क के उनके भौगोलिक फैलाव (दूरी) के आधार पर नाम हैं।

24. निम्नलिखित सूची में से कौन-सा नेटवर्क डिवाइस नहीं है?

A) स्विच
B) मॉडेम
C) हब
D) इंटरनेट
✔ स्विच, मॉडेम और हब भौतिक मशीनें (डिवाइस) हैं, जबकि इंटरनेट नेटवर्क का एक जाल है, कोई उपकरण नहीं।

25. ....... एक नेटवर्क कनेक्टिंग डिवाइस है जिसका उपयोग दो अलग-अलग नेटवर्क को जोड़ने के लिए किया जाता है?

A) गेटवे
B) हब
C) ब्रिज
D) स्विच
✔ जब दो अलग-अलग तरह के नेटवर्क (जिनके नियम अलग हों) को जोड़ना हो, तो 'गेटवे' का इस्तेमाल होता है। यह एक द्वार की तरह काम करता है।

26. ............ का अधिकतर उपयोग एनालॉग टेलीविजन और केबल टेलीविजन के लिए किया जाता है।

A) समाक्षीय (कॉक्सियल) केबल
B) ट्विस्टेड पेयर
C) इलेक्ट्रिक केबल
D) फाइबर केबल
✔ हमारे घरों में टीवी के पीछे जो मोटा तार लगता है, उसे 'कॉक्सियल केबल' कहते हैं।

27. इंटरनेट में सर्वर को और किस रूप में जाना जाता है ?

A) Hub
B) Host
C) Gateway
D) Repeater
✔ सर्वर को 'होस्ट' (Host) भी कहते हैं क्योंकि यह क्लाइंट की रिक्वेस्ट को स्वीकार करता है और उसे सेवा प्रदान करता है।

Popular posts from this blog

Chapter 1- Computer General Introduction

Chapter 3 - Input And Output Devices

San All